🔍 संपादक - कमर खान खबर एक्सरे/जो दिखे उसके पार - शिवपुरी नगर में नगर पालिका परिषद शिवपुरी और जय भारत ऑटो मोबाइल्स के बीच चल रहे द्वितीय अपील क्रमांक 18/2003 के मामले में अब प्रशासनिक कार्रवाई की तैयारी दिखाई दे रही है।
जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद शिवपुरी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा जिले के पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर पुलिस बल उपलब्ध कराने की मांग की गई है। पत्र में माननीय उच्च न्यायालय ग्वालियर द्वारा 1 सितंबर 2026 को पारित आदेश का हवाला देते हुए बताया गया है कि आदेश के पालन में जय भारत ऑटो मोबाइल्स, गांधी पेट्रोल पंप, झांसी तिराहा का कब्जा नगर पालिका के अधिपत्य में लिया जाना है।
*शांति व्यवस्था के लिए महिला-पुरुष पुलिस बल की मांग*
नगर पालिका द्वारा पुलिस अधीक्षक को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि कब्जा लेने एवं अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस दल उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए पत्र में 5 अक्टूबर को सुबह 10 बजे पुलिस दल भेजने का अनुरोध भी किया गया है। पत्र की प्रतिलिपि कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी तथा तहसीलदार शिवपुरी को भी सूचना के लिए भेजी गई है। वहीं एक हस्तलिखित टिप्पणी में थाना प्रभारी/संबंधित पुलिस अधिकारी को भी कार्रवाई से अवगत कराने का उल्लेख दिखाई देता है।
*खबर एक्सरे के सवाल*
जब मामला वर्ष 2003 की द्वितीय अपील से जुड़ा है, तो इतने वर्षों बाद अब कब्जा लेने की कार्रवाई क्यों, इससे पहले नहीं जुटा पाया निकाय कार्रवाई की हिमाकत अब कार्रवाई की जद तेज होना सांसद सिंधिया के निर्देशों से जागरूकता आई है। हाईकोर्ट के 1 सितंबर 2026 के आदेश में वास्तव में क्या निर्देश दिए गए हैं।नगर पालिका किस संपत्ति/भूमि का कब्जा अपने अधिपत्य में लेने जा रही है। क्या कब्जा लेने से पहले संबंधित पक्ष को विधिवत सूचना दी गई है। गांधी पेट्रोल पंप, झांसी तिराहा स्थित संपत्ति की वर्तमान स्थिति और स्वामित्व रिकॉर्ड क्या कहते हैं। क्या कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार के विवाद की आशंका के चलते पुलिस बल मांगा गया है।
हाईकोर्ट के आदेश के पालन में अब नगर पालिका कितनी पारदर्शिता के साथ कार्रवाई करती है।
हाई कोर्ट के निर्णय का पालन करते हुए गांधी पेट्रोल पंप की लीज निरस्ती के बाद उक्त भूमि को पजेशन में लगी नगर पालिका- नपा अध्यक्ष गायत्री शर्मा
*निज निवास पर प्रेस वार्ता आयोजित कर गांधी पेट्रोल पंप की लीज को लेकर दी चेतावनी, दी चेतावनी आज जेसीबी लेकर पहुंचेंगी नपा अध्यक्ष*
शिवपुरी - वर्ष 1986 से लेकर अब तक शहर के झांसी तरह पर गांधी पेट्रोल पंप का संचालन किया जाता रहा है लेकिन बीते कुछ दिनों पूर्व माननीय उच्च न्यायालय के द्वारा निर्णय पारित कर नपा शिवपुरी को गांधी पेट्रोल पंप की लीज निरस्त करते हुए आधिपत्य सौंपे जाने का आदेश पारित हुआ है, माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय के अनुसार उक्त भूमि को नगरपालिका अपने पोजीशन में लेने के लिए तैयार है और हम नगर पालिका के अधिकारियों व जिला प्रशासन से सहयोग की मांग करते हैं कि आज 5 अक्टूबर को माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय के पालन में गांधी पेट्रोल पंप पर कार्रवाई करते हुए उसे कब्जा मुक्त कराये। यह मांग की नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा ने जिन्होंने अपने निज निवास पर आयोजित प्रेस वार्ता के माध्यम से गांधी पेट्रोल पंप के लिए लीज निरस्त होने के बाद नगर पालिका के पोजीशन को लेकर अपनी बात कही। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा ने चेतावनी भी दी है कि यदि नगर पालिका के सीएमओ अथवा जिला प्रशासन के द्वारा कोई सहयोग नहीं मिलता है तब भी वह जनहित में इस निर्णय को स्वीकार करते हुए आज 5 अक्टूबर को गांधी पेट्रोल पंप पर जेसीबी मशीन के साथ पहुंचेंगी और इस पजेशन को नगर पालिका को दिलाकर ही रहेगी।
*सीएमओ भ्रष्ट सांठगांठ की लगाए आरोप*
अपने निवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में नपा अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा ने पत्रकारों के बीच खुलकर नफासी है वह यशवंत राठोर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाया और कहा कि झांसी तरह स्थित गांधी पेट्रोल पंप को कब्जे मुक्त न करने को लेकर माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय का पालन न करते हुए संबंधित पंप संचालक के साथ सांठगांठ का आरोप लगाया।
*नपा के राजस्व को पहुंच रही है क्षति*
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि नपा के राजस्व को बढ़ाने के लिए विभिन्न मदाे के द्वारा कार्य किया जाता है, जिससे मूलभूत आवश्यकता है बिजली सड़क और पानी की पूर्ति की जाती है इसके लिए नपा के द्वारा विभिन्न दुकान, बेस्ट कीमती जमीन लिस्ट पर देकर उनसे राजस्व लिया जाता है यही मामला झांसी तिराहा गांधी पेट्रोल पंप का है जहां राजस्व जमाना करने पर यह लीजिए निरस्त हुई और यदि संबंधित व्यक्ति निश्चित समय पर राजस्व जमा करते तो नगरपालिका को कोई आपत्ति नहीं थी, अब चूंकि माननीय उच्च न्यायालय आदेश राजस्व वसूलने को लेकर आया है तो हम इस आदेश का पालन करने जा रहे हैं।
सुप्रीम कोर्ट की अपील के बाबजूद जबरन पजेशन लेने में लगी नपाध्यक्ष, न्याय संगत कार्यवाही कानून का पालन करते हो, अन्यथा सुप्रीम कोर्ट की अवमानना का करना पड़ेगा सामना - समीर गांधी
*मामला नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा के द्वारा गांधी पंप पर जबरन जेसीबी लेकर दी गई चेतावनी को लेकर शासन प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा, पंप संचालक ने कहा नपा करे नियमों का पालन*
शिवपुरी - नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा के द्वारा अपने निज निवास पर आयोजित पत्रकारवार्ता में दी गई चेतावनी की जेसीबी लेकर गांधी पेट्रोल पंप की लीज निरस्ती के बाद उक्त भूमि को नपा के पजेशन में लिया जाएगा। इस तरह का कानून विरुद्ध दी गई चेतावनी को लेकर गांधी पेट्रोल पंप संचालक समीर गांधी ने अपना प्रेस बयान जारी कर कहा कि गांधी पेट्रोल पंप की लीज निरस्ती का यह मामला माननीय सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है और इस मामले में न्याय संगत कार्यवाही कानून के अनुरूप हो,
रही बात जबरन नपा अध्यक्ष की चेतावनी की तो इसे लेकर यही कहना है कि कहीं इस तरह की हठधर्मिता और मनमानी को लेकर नपा और उन्हें माननीय सुप्रीम कोर्ट की अवमानना का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान गांधी पेट्रोल पंप संचालक समीर गांधी का कहना है कि यह देश संविधान और कानून से चलता है और हम पूर्ण रूप से कानून का पालन करेंगे और इसके लिए प्रतिबद्ध भी है। इसके अलावा उन्होंने नपा अध्यक्ष गायत्री शर्मा के द्वारा जबरन जेसीबी को लेकर गांधी पेट्रोल पंप पर आने की चेतावनी की बात है तो उनका स्वागत है इसे लेकर शासन प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा है और जो भी हो वह कानून का पालन करती हो अन्यथा के लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगी।

0 Comments