शिवपुरी पुलिस की कार्रवाई

शिवपुरी पुलिस की कार्रवाई पर एक नजर, फिजिकल में सट्टा खिलने पर, अमोलपठा में आगजनी में फरार आरोपी और पिछोर में अवैध पटाखों पर कार्रवाई की गई।

 🔍 संपादक - खबर एक्स-रे/जो दिखे उसके पार- शिवपुरी जिले में पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए सट्टा, गंभीर आगजनी मामले के फरार इनामी आरोपियों और अवैध पटाखों के खिलाफ कार्रवाई की है।
फिजिकल पुलिस ने सट्टेबाज को दबोचा
शहर में फिजीकल थाना प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए क्षेत्र में विष्णु मंदिर के सामने दुर्गा मठ के पास सट्टा अंक लिखते हुए इरशाद खान को पकड़ा। पुलिस ने उसके कब्जे से सट्टा पर्चियां, डॉट पेन और 1300 रुपए नकद जब्त किए। आरोपी के खिलाफ पब्लिक गेंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। कार्रवाई में निरीक्षक अवनीश सिंह राठौड़, प्रधान आरक्षक ऊदल सिंह गुर्जर और आरक्षक पुष्पेंद्र रावत की भूमिका रही। 

अमोलपठा में शराब दुकान पर तोड़फोड़ और आगजनी मामले में 8 ईनामी फरार आरोपी गिरफ्तार
अमोलपठा चौकी थाना अमोला पुलिस ने लाइसेंसी शराब दुकान में तोड़फोड़, आगजनी और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में 3-3 हजार रुपए के इनामी आठ फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार थाना अमोला पर दिनांक 11.09.2026 को फरियादी मनीष राय पुत्र स्व मूलचंदराय उम्र 42 साल निवासी ग्राम पचवारा थाना उल्दन जिला झाँसी (उप्र) हाल अमोलपठा की रिपोर्ट पर से थाना अमोला पर अपराध क्रमांक 213/26 धारा 296 (ठ), 333, 132,115(2), 121(1), 211(ए), 191(1),191(2) 191(3), 190,326 (एफ), 326 (जी) बीएनएस, 3 (1) सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के आरोपीगण छोटेराजा गुर्जर, दुष्यन्त परमार, कमल सिंह गुर्जर, दीवानसिंह बघेल, मख्खन नामदेव व उसकी पत्नि प्रीती, राहुल जाटव, शंकर जाटव, अजय जाटव, राहुल खटीक, अज्जू उर अजय बाल्मीक, राहुल वाल्मिक, मुस्कान वाल्मिक, रीना वाल्मिक, राजेश खटिक, धर्मेन्द्र खटीक निवासीगण अमोलपठा, ललिता आदिवासी निवासी मार सहराना, वकील आदिवासी निवासी उडवाया, दीपक वंशकार, भूरा नामदेव, मलखान जाटव, संजय वंशकार, दीपक मेहतर, कलिया मेहतर, जशरथ जाटव, अंशुल जाटव व इनके साथ आये हुये करीवन 50-60 लोग के विरुदध लायसेंसी शराब की दुकान के अन्दर घुसकर रखी शराव की पेटियां फोड़ने, मारपीट करने, दुकान में आग लगाने व पुलिस एवं आबकारी अधिकारियों के शासकीय कार्य में बाधा डालने व शासकीय वाहन में तोडफोड करने पर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, जिसमें अपराध के आरोपीगण जशरथ जाटव पुत्र बालूराम जाटव उम्र 23 साल, मलखान जाटव पुत्र नंदूराम जाटव उम्र 40 साल, राजेश खटिक पुत्र स्व. बिन्द्रावन खटिक उम्र 35 साल, मुस्कान बाल्मीक पुत्र मित्तलाल बाल्मीक उम्र 18 साल, श्रीमती रीना देवी बाल्मीक पुत्र मित्तलाल बाल्मीक पत्नि स्व० बलवंत बाल्मीक उम्र 36 साल निवासीगण ग्राम अमोलपठा, लालिता आदिवासी पत्नि रामजीत आदिवासी उम्र 32 साल एवं संजय वंशकार पुत्र काशीराम वंशकार उम्र 41 साल निवासीगण ग्राम अमोलपठा थाना अमोला जिला शिवपुरी (म०प्र०) घटना दिनांक से फरार चल रहे थे जिनकी गिरफ्तारी हेतु
पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भुटिया के द्वारा 3-3 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी। पुलिस अधीक्षक द्वारा गम्भीर अपराध के आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु जीरो टोलरेंस अपनाने के निर्देश दिये गए हैं, निर्देशों के बाद पुलिस सक्रियता से आरोपियों की तलाश में जुटी गई घटना दिनांक से फरार चल रहे इनामी आरोपीगण जशरथ जाटव पुत्र बालूराम जाटव उम्र 23 साल, मलखान जाटव पुत्र नंदूराम जाटव उम्र 40 साल, राजेश खटिक पुत्र स्व. बिन्द्रावन खटिक उम्र 35 साल एवं आरोपिया मुस्कान बाल्मीक पुत्र मित्तलाल बाल्मीक उम्र 18 साल, श्रीमती रीना देवी बाल्मीक पुत्र मित्तलाल बाल्मीक पत्नि स्व० बलवंत बाल्मीक उम्र 36 साल निवासीगण ग्राम अमोलपठा द्वारा पुलिस द्वारा लगातार दी जा रही दबिश पर से माननीय न्यायलय में दिनांक 28.10.26 को समर्पण किया गया जिन्हें माननीय न्यायलय से अनुमति लेकर फार्मल गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया बाद दिनांक 29.10.26 को मुखबिर सूचना पर से आरोपिया लालिता आदिवासी पत्नि रामंजीत आदिवासी उम्र 32 साल एवं संजय वंशकार पुत्र काशीराम वंशकार उम्र 41 साल निवासीगण ग्राम अमोलपठा थाना अमोला जिला शिवपुरी एवं रवीना आदिवासी पत्नि बंटी आदिवासी उम्र 31 साल निवासी ग्राम धरखेडा थाना अमोला जिला शिवपुरी को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपीगण को माननीय न्यायलय पेश किया गया जहां से आरोपीगण को जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी अमोला उ०नि० योगेंद्र सिंह सेंगर, चौकी प्रभारी अमोलपठा उ०नि० अंजली सिंह, प्र०आर० शेरसिंह गौर, आर० प्रदीप कुमार, आर०) भगवान सिंह, आर० आकाश भदौरिया, आर० राहुल कुमार, म०आर० देवकी पाल, आर० चालक जसवंत परिहार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। 
पिछोर पुलिस ने 11हजार के अवैध पटाखों के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा
थाना पिछोर पुलिस ने बिना अनुमति पटाखे बेचने के मामले में सुमित कर्ण के कब्जे से 11,370 रुपए कीमत के अवैध पटाखे जब्त किए हैं। आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी नीतू सिंह, उप निरीक्षक रामकिशोर जोशी, सउनि अरविंद सगर सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments