कलेक्टर का प्रतिबंधात्मक आदेश जारी, सवाल—क्या अब ध्वनि प्रदूषण पर लगेगी लगाम या आदेश कागजों तक रहेगा सीमित।
🔍 संपादक - कमर खान, खबर एक्सरे /जो दिखे उसके पार - शिवपुरी धार्मिक आयोजनों, विवाह समारोहों, जुलूसों और रैलियों में तेज आवाज में डीजे व लाउडस्पीकर बजाने वालों पर अब प्रशासन सख्ती करने की तैयारी में है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण और सार्वजनिक शांति बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जिलेभर में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक डीजे, लाउडस्पीकर और अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा।
सवाल यह है, जिला कलेक्टर कार्यालय से कई आदेश जारी किए गए आखिर अब तक नियमों का पालन क्यों नहीं हो पा रहा था। तेज आवाज से मरीजों, बुजुर्गों, नवजात बच्चों और विद्यार्थियों को होने वाली परेशानी के बावजूद क्या संबंधित विभागों की निगरानी प्रभावी रही है। के तहत संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय दंडाधिकारी की पूर्व लिखित अनुमति के बिना डीजे या लाउडस्पीकर का उपयोग नहीं किया जा सकेगा। निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन करना भी अनिवार्य होगा। उल्लंघन मिलने पर डीजे सिस्टम, ध्वनि यंत्र, जनरेटर और उपयोग में लाया गया वाहन जब्त किया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर कार्यक्रम स्थल को सील करने का भी प्रावधान किया गया है।
कार्रवाई की जिम्मेदारी किसकी होगी।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों के उल्लंघन पर आयोजक, मैरिज गार्डन संचालक और डीजे संचालक संयुक्त रूप से जिम्मेदार होंगे। बार-बार उल्लंघन होने पर मैरिज गार्डन की अनुमति निरस्त की जा सकती है। दोषियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता, पर्यावरण संरक्षण अधिनियम और मध्यप्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
अब निगरानी और कार्रवाई पर सवाल
क्या पुलिस और प्रशासन रात के समय नियमित जांच करेंगे। क्या निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक आवाज में डीजे बजाने वालों के उपकरण वास्तव में जब्त होंगे। और क्या आम नागरिकों की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। इन सवालों के जवाब प्रशासन की आगामी कार्रवाई से ही सामने आएंगे।

0 Comments