2024 की नकबजनी में फरार महिला समेत दो आरोपी डबरा से गिरफ्तार, नरवर पुलिस ने कार्रवाई कर न्यायालय में किया पेश

🔍 संपादक - कमर खान, खबर एक्सरे/जो दिखे उसके पार - शिवपुरी जिले की  नरवर थाना पुलिस ने फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत वर्ष 2024 के नकबजनी के मामले में फरार चल रहे एक पुरुष और एक महिला आरोपी को डबरा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया।
जानकारी के अनुसार 8 अप्रैल 2024 को नरवर निवासी फरियादी वीरेन्द्र सिंह कुशवाह ने अपने घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी किए जाने की रिपोर्ट थाना नरवर में दर्ज कराई थी। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 85/24 के तहत धारा 457, 380 भादवि में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। मामले में आरोपी हेमन्त सोनी और वर्षा जाटव लंबे समय से फरार चल रहे थे। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नरवर थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए डबरा से हेमन्त पुत्र गोविन्द राम सोनी निवासी डबरा तथा वर्षा जाटव पत्नी प्रदीप जाटव निवासी डबरा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह भदौरिया, सउनि सतीश जयंत, सउनि गजेन्द्र सिंह गुर्जर, आरक्षक 874 प्रभजोत सिंह, आरक्षक 400 परिमाल कुशवाह, आरक्षक 100 अनिल, आरक्षक 671 रवि बाथम एवं आरक्षक 18 पवन पुरी की महत्वपूर्ण भूमिका

Post a Comment

0 Comments