🔍 संपादक - कमर खान खबर एक्सरे/जो दिखे उसके पार - शिवपुरी जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मगरौनी पुलिस ने एक युवक को 315 बोर के देशी कट्टे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है, जानकारी के अनुसार आरोपी कथित तौर पर वारदात को अंजाम देने की नीयत से हथियार लेकर घूम रहा था। 04 अक्टूबर 2026 को मगरौनी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम देवरी नहर की पुलिया के पास एक व्यक्ति 315 बोर का देशी कट्टा लेकर घूम रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी के दौरान युवक की कमर से 315 बोर का देशी कट्टा तथा पैंट की जेब से 315 बोर का एक जिंदा राउंड बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम इमाम शाह उर्फ इम्मो पुत्र भूरा शाह, उम्र 28 वर्ष, निवासी निजामपुर, मगरौनी, थाना नरवर, जिला शिवपुरी बताया।
पुलिस ने हथियार और कारतूस जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी का कृत्य आर्म्स एक्ट के तहत दंडनीय पाए जाने पर अपराध क्रमांक 214/2026, धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को न्यायालय करैरा में पेश किया गया।
जिले में अवैध हथियार, अवैध शराब, मादक पदार्थ तथा जुआ-सट्टा जैसी गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी नरवर निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह भदौरिया के नेतृत्व में मगरौनी पुलिस ने यह कार्रवाई की।थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह भदौरिया, चौकी प्रभारी मगरौनी उनि. अभिमन्यु राजावत, सउनि. दिनेश यादव, प्रधान आरक्षक 208 भोले राजावत, आरक्षक 944 सचिन यादव, आरक्षक 582 रविन्द्र भास्कर, आरक्षक 483 राघवेन्द्र तोमर एवं आरक्षक 438 राहुल रावत की विशेष भूमिका बताई गई है।
*खबर एक्सरे सवाल*
अवैध हथियार लेकर युवक किस संभावित वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था। क्या पुलिस अब इस बिंदु पर भी जांच करेगी कि आरोपी को हथियार कहां से मिला और इसके पीछे किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है।

0 Comments