कलेक्टर वर्मा के निर्देश पर खनिज अधिकारी उईके की कार्रवाई, ग्राम टोंगरा में अवैध मुरम उत्खनन पर पट्टा किया निरस्त।

🔍 संपादक - कमर खान, खबर एक्स-रे/जो दिखे उसके पार - शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर जिला खनिज अधिकारी रामसिंह उईके द्वारा सतत निरीक्षण कर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में स्वीकृत खनिज रियायतों की खदानों के भौतिक सत्यापन एवं जांच के दौरान एक मामला सामने आया। शिवपुरी तहसील के ग्राम टोंगरा स्थित सर्वे नंबर 1960 रकवा 4.00 हेक्टेयर क्षेत्र पर सुरेश शिवहरे (पुत्र बाबूलाल शिवहरे, निवासी नवाब साहब रोड चंद्रा कॉलोनी, शिवपुरी) के पक्ष में मुरम खनिज का उत्खनन पट्टा स्वीकृत किया गया था।
जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि खदान संचालन के निरीक्षण में यह पाया गया कि पट्टाधारी द्वारा नियमों और शर्तों का गंभीर उल्लंघन किया जा रहा है तथा लगातार स्वीकृत क्षेत्र से बाहर अवैध रूप से उत्खनन किया जा रहा है। इस संबंध में पट्टाधारी को सुनवाई का समुचित अवसर प्रदान किया गया था, किंतु पट्टाधारी द्वारा शर्तों के भंग का सम्यक उपचार नहीं किया गया और न ही स्वीकृत क्षेत्र के बाहर किए गए खनन के संबंध में अपने पक्ष में कोई समाधान कारक साक्ष्य एवं प्रतिउत्तर प्रस्तुत किया गया।

मुरम उत्खनन का पट्टा निरस्त एवं विभागीय कार्रवाई जारी
कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार अवैध खनन एवं खनिज राजस्व के नुकसान को ध्यान में रखते हुए, म.प्र. गौण खनिज नियम 1996 के नियम के तहत ग्राम टोंगरा के सर्वे नंबर 1960 (रकवा 4.00 हेक्टेयर) पर स्वीकृत मुरम उत्खनन पट्टा तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। इसके साथ ही विभागीय अमले को आवश्यक जांच आदि कर नियमों के प्रावधानों के अनुसार अग्रिम आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है।

Post a Comment

0 Comments