तेंदुए की मौत, सिस्टम की लापरवाही या तस्करों की सक्रियता पोहरी वन परिक्षेत्र में मृत तेंदुआ सवाल खड़े कर रहा।

पोहरी वन परिक्षेत्र के इंद्रखी प्लांटेशन में मिला तेंदुए का शव, मौत का कारण रहसमय पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद खुलेगा राज।

🔍 संपादक - खबर एक्स-रे/जो दिखे उसके पार- शिवपुरी जिले के पोहरी वन परिक्षेत्र में एक तेंदुए का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। इंद्रखी प्लांटेशन के अंदर मृत अवस्था में मिले तेंदुए ने वन्यजीवों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि तेंदुए की मौत किन परिस्थितियों में हुई। वन विभाग के अनुसार, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या यह केवल एक प्राकृतिक मौत है या फिर वन्यजीव सुरक्षा व्यवस्था में किसी बड़ी चूक का परिणाम। क्या तेंदुए की मौत के पीछे शिकारियों अथवा वन्यजीव तस्करों का हाथ है।  इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आएंगे।
शिवपुरी जिले के वन क्षेत्रों में पूर्व में भी वन्यजीवों के शिकार और तेंदुए की मौत से जुड़े मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में इंद्रखी प्लांटेशन में तेंदुए का शव मिलना महज एक सामान्य घटना मानकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

माधव नेशनल पार्क से सामान्य वन क्षेत्र तक सुरक्षा पर सवाल 
आमतौर पर देखा जाए तो शिवपुरी जिले के वन क्षेत्र को वन्यजीवों के लिहाज से सुरक्षित एवं महत्वपूर्ण क्षेत्र माना जाता है। एक ओर माधव नेशनल पार्क में वन्यजीव संरक्षण की जिम्मेदारी है, तो दूसरी ओर सामान्य वन क्षेत्रों में भी वन विभाग को वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होती है। बावजूद इसके लगातार सामने आने वाली घटनाएं इस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। जीपीएस ट्रैकिंग दर्जनों सुरक्षाकर्मी तैनात वन जीवों पर सरकार और वन महकमे के द्वारा लाखों रुपए खर्च करके जिले नए मोड़ देने और ट्यूरिज्म में जोड़ने के लिए यहां टाइगर सफारी बनाने की पहल कर रहे हैं लेकिन वन क्षेत्र में इस तरह के मामले सामने आना कहीं कहीं सुरक्षा पर संदेह बना हुआ है।

आखिर जंगल में विचरण करने वाले वन्यजीव कितने सुरक्षित हैं
क्या संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त निगरानी हो रही है,
क्या वन्यजीवों के शिकार और तस्करी को रोकने के लिए गश्त एवं खुफिया तंत्र पर्याप्त है। तेंदुए की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही स्पष्ट होगा, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर शिवपुरी जिले में वन्यजीवों की सुरक्षा व्यवस्था को कठघरे में खड़ा कर दिया है। अब देखना होगा कि जांच केवल पोस्टमार्टम रिपोर्ट तक सीमित रहती है या मौत के हर संभावित कारण की गंभीरता से पड़ताल कर जिम्मेदारों तक पहुंचा जाता है।

Post a Comment

0 Comments