शिवपुरी जिले की नरवर जनपद पंचायत परिसर में शनिवार को ‘सेवा सेतु अभियान, सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि करैरा विधायक रमेश प्रसाद खटीक तथा विशिष्ट अतिथि जनपद अध्यक्ष प्रियंका गौरव पाल एवं जनपद पंचायत मुख्यकार्यपालन अधिकारी ब्रह्मेन्द्र गुप्ता के साथ जनप्रतिनिधि रहे मौजूद।
कार्यक्रम में 12 छात्राओं को छात्रवृत्ति राशि के प्रमाण-पत्र, 12 हितग्राहियों को वृद्धावस्था पेंशन के स्वीकृति पत्र तथा 6 हितग्राहियों को अनुग्रह सहायता राशि के स्वीकृति आदेश प्रदान किए गए। कार्यक्रम में कुल 18 विभागों ने सहभागिता करते हुए ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी एवं सेवाएं उपलब्ध कराईं।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोपाल सिंह पाल, सीईओ गुप्ता, तहसीलदार विजय कुमार त्यागी, मंडल अध्यक्ष इमरत सिंह कुशवाहा, नारायण सिंह बघेल, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संजय हरसाना, बीआरसीसी प्रदीप अवस्थी, बीईओ रामकृष्ण शिवहरे, परियोजना अधिकारी रवि रमन पाराशर, एपीओ अतीक अहमद कुरैशी, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अजय यादव, पीआई बृजमोहन कोली सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। पटवारी, सचिव, आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ता, सरपंच तथा उपयंत्री सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

0 Comments