🔍 संपादक - कमर खान, खबर एक्सरे /जो दिखे उसके पार - शिवपुरी के कोलारस में शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी कोलारस शिवदयाल धाकड़ ने पटवारी राघवेंद्र भार्गव को निलंबित कर किया। यह कार्रवाई मध्य प्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 एवं मध्य प्रदेश शासकीय सेवक अस्थायी सेवा नियम 1960 केतहत की गई है।राघवेंद्र भार्गव को पटवारी हल्का नंबर 160 डंगौरा तहसील कोलारस पर कार्य संपादित करने हेतु आदेशित किया गया था। परंतु उक्त आदेश के क्रम में भार्गव द्वारा अभी तक हल्का डंगौरा प.ह.न. 160 का प्रभार ग्रहण नहीं किया गया। प्रभार न लिए जाने के कारण संबंधित हल्के से जुड़े शासन के अति-महत्वपूर्ण कार्य जैसे गिरदावरी कार्य, फार्मर रजिस्ट्री, सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का निराकरण, शासकीय वसूली का कार्य एवं स्वामित्व योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी की प्रक्रिया गंभीर रूप से प्रभावित हो रही थी। इसके साथ ही पटवारी राघवेंद्र भार्गव द्वारा शासकीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही बरती गई है। निलंबन अवधि में राघवेंद्र भार्गव, पटवारी तहसील कोलारस का मुख्यालय तहसील कार्यालय रन्नौद निर्धारित किया गया है।
वहीं दूसरी ओर शासकीय योजनाओं को धरातल पर उतारने और राजस्व संबंधी कार्यों को समय पर पूरा करने में लापरवाही बरतने वाले पटवारियों पर प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाते हुए है। कोलारस एसडीएम शिवदयाल धाकड़ ने विभिन्न कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर 15 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। यह कार्रवाई कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशों के तहत की गई है।
प्रशासन की समीक्षा में सामने आया कि स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना-2026, ई-केवाईसी, फार्मर रजिस्ट्री, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण और राजस्व वसूली जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में तेजी नहीं आ रही है। इन कार्यों में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति नहीं होने को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पटवारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
इन पटवारियों को जारी हुए नोटिस
नोटिस पाने वालों में जितेन्द्र दांगी, विक्रम धाकड़, भूपेन्द्र रावत, अभिषेक सोनवंशी, गोविन्द शर्मा, विकास बंसल, धर्मेन्द्र किरार,भगवती रावत, दीपक यादव, सृष्टि धाकड़, हर्ष ओझा, अजय गुप्ता, मनीषा लोधी, अतिवीर जैन और चंचल रघुवंशी के नाम शामिल हैं।
एसडीएम ने संबंधित पटवारियों से कार्यों में पिछड़ने का कारण स्पष्ट करने को कहा है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, यदि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया तो मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियमों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

0 Comments