🔍 संपादक - कमर खान, खबर एक्सरे /जो दिखे उसके पार - शिवपुरी के खनियाधाना में सड़क पर फर्राटे भरती हुई बालाजी बस ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।
खनियाधाना क्षेत्र के टपरियन (देवखो गांव) में निवास करने वाले 28 वर्षीय रविंद्र सिंह लोधी को सड़क पर फर्राटे भरती हुई बालाजी बस ने टक्कर मार दी टक्कर इतनी जोरदार थी जिससे मौके पर ही गंभीर घायल हो गया लोगों की भीड़ जमा हो गई वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने रविन्द्र को घटना स्थल से स्थानीय स्वास्थ केंद्र खनियाधाना पहुंचाया जानकारी मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई स्वास्थ केंद्र पर मौजूद डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत के चलते रेफर कर शिवपुरी मेडिकल भेजा, मेडिकल में जिंदगी और मौत के बीच जद्दोजहद करते हुए उपचार के दौरान अंतिम सांस ली बाद शव का पीएम कर परिजनों को सौंपा।

0 Comments