पांच साल से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार अमोला पुलिस ने वर्ष 2021 के मामले में की कार्रवाई, सड़क दुर्घटना और मोटर व्हीकल एक्ट से संबंधित अपराध का मामला।

🔍 संपादक - कमर खान, खबर एक्सरे/जो दिखे उसके पार - शिवपुरी अमोला थाना पुलिस ने पांच साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी हरि उर्फ हरिशचन्द्र कोली को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2021 में दर्ज अपराध क्रमांक 05/21 में न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था।
जानकारी के अनुसार आरोपी हरि उर्फ हरिशचन्द्र कोली (38), निवासी वार्ड क्रमांक 04, हाथियान मोहल्ला, छोटा बाजार नरवर, के विरुद्ध धारा 279, 337 आईपीसी तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 180, 181 और 196 के तहत मामला दर्ज था। न्यायालय से जारी स्थाई वारंट की तामील करते हुए पुलिस ने 8 अक्टूबर 2026 को आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर दिया।
पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के बाद थाना प्रभारी अमोला उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह सेंगर तथा चौकी प्रभारी अमोलपठा उपनिरीक्षक अंजली सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना क्षेत्र में लगातार स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी पर पुलिस निगरानी बनाए हुए है और खुफिया तंत्रों से अवैध गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर कार्रवाई करने में जुटी हुई है। इस गिरफ्तारी में नरवर थाने पर पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक सतीश जयन्त, प्रधान आरक्षक शेर सिंह गौर, आरक्षक भगवान सिंह, आरक्षक नीतेन्द्र सिंह और चालक आरक्षक जसवंत सिंह की भूमिका रही।
सहयोगी जनता—सक्रिय पुलिस, सुरक्षित समाज।

Post a Comment

0 Comments