🔍 संपादक - खबर एक्स-रे/जो दिखे उसके पार - शिवपुरी पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया जी के द्वारा जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही करने एवं जुआ, सट्टा, अवैध शराब विक्रेताओ के विरूद्ध अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन मे सतनवाड़ा थाना प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ एक आरोपी को अवैध हथियार लिए पकड़ कर कार्यवाही की है।
जानकारी के अनुसार थाना सतनवाड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति मुन्ना होटल के पास एबी रोड ग्राम कांकर में बैठा हुआ है, जो आपने पास अवैध हथियार लिए हुए है एवं किसी घटना को कारित करने की फिराक में है।उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी सतनवाड़ा द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर भेजा एवं मुखबिर के बताये हुलिये के व्यक्ति को हमाराही पुलिस फोर्स की मदद से पकडा गया, जिसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम आजाद मोगिया पुत्र मंगल मोगिया उम्र 20 साल निवासी ग्राम चिटोरा थाना सतनवाडा जिला शिवपुरी म.प्र. का होना बताया एवं पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपी आजाद मोगिया के कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा 01 जिंदा राउण्ड मिला आरोपी के कब्जे से कट्टा व जिंदा राउण्ड को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं थाना सतनबाड़ा पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सतनवाडा उनि.बी.आर. पुरोहित, प्रआर. 134 सुरेन्द्र सिंह सुमन, प्रआर. 695 निरंजन गुर्जर, आर. 1105 बृजविहार जाट, आर. 619 पवन धाकड, आर. 521 सौरव राजावत, आर. 565 गजराज सिंह का सराहनीय योगदान रहा है।
सहयोगी जनता - सक्रिय पुलिस – सुरक्षित समाज

0 Comments