🔍 संपादक - खबर एक्स-रे/जो दिखे उसके पार - शिवपुरी शहर के देहात थाना क्षेत्र से लापता हुई 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को पुलिस ने उज्जैन से सुरक्षित दस्तयाब कर लिया है। पुलिस ने बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के आरोप में 21 वर्षीय अनस खान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
जानकारी के अनुसार 24 अक्टूबर 2026 को पुरानी शिवपुरी के राधारमण मंदिर के पास रहने वाली नाबालिग बालिका के परिजनों ने थाना देहात में शिकायत दर्ज कराई थी कि अनस खान नामक युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 377/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया ने अपहृत नाबालिग बालक-बालिकाओं की शीघ्र दस्तयाबी और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। वहीं क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक विकास यादव ने पुलिस टीम गठित की और पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और टावर लोकेशन के आधार पर तलाश करते हुए बालिका को उज्जैन से सुरक्षित बरामद कर लिया। इसके बाद बालिका के कथन दर्ज किए गए। पुलिस के मुताबिक, बालिका के कथनों के आधार पर प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1), 64(2)(एम), 87 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5(एल)/6 का इजाफा किया गया।
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 28 अक्टूबर 2026 को आरोपी अनस खान पुत्र इसरायल खान, उम्र 21 वर्ष, निवासी तलैया मोहल्ला, पुरानी शिवपुरी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास यादव, उपनिरीक्षक विनोद सिंह गुर्जर, उपनिरीक्षक सपना रावत, प्रधान आरक्षक देवेंद्र सेन, प्रधान आरक्षक दीपचंद्र एवं महिला आरक्षक कीर्ति शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही

0 Comments