कोलारस में सहकारी बैंक के 33 शस्त्रधारी बकायादारों को नोटिस, 7 दिन में राशि जमा नहीं की तो लाइसेंस पर होगी कार्रवाई।

🔍 संपादक - खबर एक्स-रे/जो दिखे उसके पार- 
कलेक्टर अर्पित वर्मा का सख्त रुख, ऋण वसूली के लिए जिला प्रशासन ने अपनाया कड़ा कदम
शिवपुरी के कोलारस में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शिवपुरी की कोलारस शाखा से ऋण लेकर निर्धारित समयावधि में राशि जमा नहीं करने वाले 33 शस्त्रधारी बकायादारों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर अर्पित वर्मा (IAS) ने 33 बकायादारों को नोटिस जारी किए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समयावधि में बकाया राशि जमा नहीं करने पर संबंधित लोगों के शस्त्र लाइसेंस निलंबित अथवा निरस्त करने की कार्रवाई की जायगी।

इन शस्त्रधारी बकायादारों को जारी किए गए नोटिस
सहकारी बैंक शाखा कोलारस के अंतर्गत आने वाली विभिन्न संस्थाओं के जिन 33 डिफॉल्टर्स पर ऋण और ब्याज की राशि बकाया है, उनमें 
संस्था कोलारस के अंतर्गत जगदीश सिंह धाकड़ (ग्राम मोहराई) पर ₹75,697, श्रीलाल धाकड़ (ग्राम मोहराई) पर ₹93,433, महेन्द्रसिंह यादव (ग्राम मोहराई) पर ₹52,774, रामअवतार (ग्राम उकावल) पर ₹5,820, और लक्ष्मणसिंह यादव (ग्राम बडैरा) पर ₹12,582 का बकाया है। संस्था भड़ौता के अंतर्गत रामजीलाल (ग्राम चन्दौरिया) पर ₹30,030, विरसासिंह (ग्राम बैरसिया) पर ₹98,576, राजाराम (ग्राम रामपुर) पर ₹2,54,978, मक्खनसिंह (ग्राम डोंगरपुर) पर ₹51,719, और लक्ष्मण कुशवाह (ग्राम चंदौरिया) पर ₹90,997 बकाया है।
संस्था वैहटा के अंतर्गत भूपतसिंह रावत (ग्राम वेंहटा) पर ₹21,988, श्रीनिवास रावत (ग्राम वेंहटा) पर ₹1,23,683, भरतसिंह रावत (ग्राम सेसई) पर ₹70,187 और शिशुपाल रावत (ग्राम सेसई) पर ₹98,687 का बकाया है। 
संस्था राई के अंतर्गत भूपतसिंह गुर्जर (ग्राम पिछोर) पर ₹1,84,198, गोवर्धन यादव (ग्राम मानपुर) पर ₹1,68,081, शिशुपाल सिंह (ग्राम गणेशखेड़ा) पर ₹55,788, अवतार गुर्जर (ग्राम पिछोर) पर ₹43,048, अच्चुतसिंह जादौन (ग्राम बैडारी) पर ₹99,114, अनिल सिंह जादौन (ग्राम बैडारी) पर ₹1,30,734, बृजभानसिंह यादव (ग्राम मानपुर) पर ₹1,24,681, जयपालसिंह (ग्राम मानपुर) पर ₹89,364 और कमलसिंह (ग्राम मानपुर) पर ₹1,90,910 का बकाया है।

संस्था कुलवारा के अंतर्गत शेरसिंह (ग्राम कुलवारा) पर ₹1,76,748 तथा अमरीक (ग्राम कुलवारा) पर ₹2,04,201 की राशि बकाया है। संस्था खरई के अंतर्गत रामहेत (ग्राम तेन्दुआ) पर ₹42,226, ज्ञानी (ग्राम दीघोदी) पर ₹28,618, शम्भूसिंह (ग्राम पाड़ौदा) पर ₹23,549, जसरथसिंह (ग्राम पाड़ौदा) पर ₹12,586, फेरनसिंह (ग्राम पाली) पर ₹93,834, घनश्यामसिंह (ग्राम पाड़ौदा) पर ₹25,314, अशोक शर्मा (ग्राम कूढा) पर ₹55,252 और दौले (ग्राम पाली) पर ₹17610 का बकाया है।

प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य बैंक की बकाया ऋण राशि की वसूली सुनिश्चित करना और ऋण चुकाने में लापरवाही बरतने वाले बकायादारों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत जवाबदेह बनाना है। जारी नोटिस के अनुसार, संबंधित बकायादारों को 7 दिवस के भीतर बकाया राशि जमा करने का अवसर दिया गया है।
निर्धारित अवधि में राशि जमा नहीं होने की स्थिति में शस्त्र लाइसेंस के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन के इस कदम से सहकारी बैंक के ऋण वसूली अभियान को गति मिलने की उम्मीद है।

अब देखना यह होगा कि नोटिस प्राप्त करने वाले 33 बकायादार निर्धारित सात दिनों के भीतर बकाया राशि जमा करते हैं या प्रशासन को उनके शस्त्र लाइसेंस के विरुद्ध अगला कदम उठाना पड़ता है।

Post a Comment

0 Comments