🔍 संपादक - कमर खान, खबर एक्सरे /जो दिखे उसके पार - शिवपुरी नरवर थाना पुलिस ने नकबजनी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के चार घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल और गैस सिलेंडर, कुल कीमत करीब 95 हजार रुपये, बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार फरियादी प्रदीप कुमार शर्मा ने 10 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 9 अक्टूबर की दरमियानी रात अज्ञात चोर उनके गेट का ताला तोड़कर मोटरसाइकिल क्रमांक MP 33 MF 8421 और गैस सिलेंडर चोरी कर ले गया। मामले में अपराध क्रमांक 218/2026 के तहत बीएनएस की धारा 331(4) एवं 305(ए) में प्रकरण दर्ज कर छानबीन शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह भदौरिया की टीम ने मुखबिर की सूचना पर शिवराज सिंह उर्फ छोटू तोमर (22), निवासी बस स्टैंड मगरौनी, को नरवर मंडी प्रांगण से गिरफ्तार किया। आरोपी को 11 अक्टूबर को न्यायालय करैरा में पेश किया जाना है।
कार्रवाई में उपनिरीक्षक सतीश जयंंत, प्रधान आरक्षक सुनील भार्गव, आरक्षक अनिल, परिमल कुशवाह, पवन पुरी और चालक आरक्षक राजबहादुर सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

0 Comments