मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः नरवर में विशाल जनसंवाद शिविर आयोजित,हितग्राहियों को मिली योजनाओं की सौगात

🔍 संपादक - खबर एक्स-रे/जो दिखे उसके पार - शिवपुरी शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 संचालित किया जा रहा है। यह अभियान 07 अगस्त 2026 से शुरू हुआ है जो 08 जनवरी 2027 तक चलाया जा रहा है। इसके तहत जनपद परिसर नरवर में एक भव्य जनसंवाद शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने एक-एक कर आमजन की समस्याएँ सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया। वहीं शेष समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को तुरंत आवेदन सौंपते हुए समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
*अधिकारियों को त्वरित समस्या समाधान के निर्देश*
कलेक्टर वर्मा ने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की रूपरेखा और इसके जन कल्याणकारी उद्देश्यों के बारे में उपस्थित नागरिकों को जानकारी दी। प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश अंतिम छौर के व्यक्ति तक शासकीय योजनाओं का लाभ पारदर्शी और सुलभ तरीके से पहुंचाना है। इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले आम नागरिकों के आवेदनों एवं समस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता के साथ शीघ्र सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
*पात्र हितग्राहियों को मौके पर मिली योजनाओं की सौगात*
शिविर के दौरान विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही लाभ एवं स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। शिविर में संबल योजना के तहत अनुग्रह सहायता राशि के रूप में दिमान सिंह रावत (करही), भारती नामदेव (करही), जनकदेवी बाथम (सोल्हर), रूबी आदिवासी (पीपलखाड़ी), अजय आदिवासी (पीपलखाड़ी), प्रीतम चौहान (भैंसा), खैरू रावत (ठिगवास), राकेश झा (थरखेड़ा), बालकिशन झा (पनानेर) तथा मनीषा आदिवासी (कालीपहाड़ी) को 2-2 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान कर आदेश वितरण के निर्देश दिए गए।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनांतर्गत- रामसेवक गोस्वामी (बरखाड़ी), लल्ला (करही), सुनिया बाई केवट (करही), भूरी बाई (करही), मुल्लो बघेल (साबोली), लाडो कुशवाह (साबोली), लच्छो बाई प्रजापति (नरौआ), राम कुवर (फतेहपुर) तथा लाल सिंह आदिवासी (थरखेड़ा) को वृद्धावस्था व कल्याणी पेंशन स्वीकृत की गई। महिला सशक्तिकरण व आजीविका मिशन के तहत सी.सी.एल. व मुद्रा लोन के माध्यम से शारदा आदिवासी (भीमपुर - 1.50 लाख रुपये), प्रीती बघेल (सोल्हर), रामसखी रावत (करही - 75 हजार रुपये), सोमवती (करही - 75 हजार रुपये), लीला रावत (पपरेडू- 75 हजार रूपए) को वित्तीय सहायता दी गई।  साथ ही पेयजल गुणवत्ता परीक्षण हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा आँगनवाड़ी कार्यकर्ता रजनी कोली (फुर्तला), राधा कुशवाहा (केरेन्आ), ममता जाटव (मोहनी), अंजू जाटव (वीलोवी) एवं रचना बाथम (पुराना स्वाबदा) को फील्ड टेस्टिंग किट सौंपी गई।
*आयुष्मान कार्ड वितरण से स्वास्थ सुरक्षा की दिशा में मिली मजबूती*
स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया, जिससे उन्हें गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। आयुष्मान कार्ड प्राप्त करने वाले हितग्राहियों में मगरौनी निवासी कमलेश आदिवासी, थरखेड़ा निवासी वीकेश बघेल, मगरोनी निवासी सुहानी आदिवासी एवं जानकी बाई तथा गजराज बघेल शामिल हैं।  
*लड़की लक्ष्मी योजना में शामिल बालिकाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए*
शासन की महत्त्वाकांक्षी लाडली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत पात्र बालिकाओं को योजना के स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान नम्रता कुशवाहा, रूजीना अली, अनुष्का सेन, रशमिका रजक के प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

Post a Comment

0 Comments