नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ और शराब दुकान में तोड़फोड़ के मामलों में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार।

🔍 संपादक - खबर एक्स-रे/ जो दिखे उसके पार -शिवपुरी की अमोला थाना प्रभारी ने नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी रामेश्वर लोधी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया। वहीं, अमोलपठा चौकी पुलिस ने शराब दुकान में तोड़फोड़, आगजनी, मारपीट और  पुलिस एवं आबकारी अधिकारियों के शासकीय कार्य में बाधा  के मामले में फरार चल रहे तीन इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों पर 3-3 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

 पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर जिले में महिला एवं नाबालिग बच्चों से संबंधित अपराधों में तुरंत कार्रवाई की जा रही है। वहीं क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमोला उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह सेंगर के नेतृत्व में पुलिस ने अपराध क्रमांक 232/26 में कार्रवाई की। 
जानकारी के अनुसार पीड़िता ने अपनी मां के साथ थाना अमोला पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 10 अक्टूबर 2026 को ग्राम सलैया निवासी रामेश्वर लोधी ने शंकरजी मंदिर के पास बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़कर गले लगाया। रिपोर्ट पर थाना अमोला में धारा 74, 75(2) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी रामेश्वर लोधी पुत्र जाहर सिंह लोधी, उम्र 35 वर्ष, निवासी सलैया, थाना अमोला, को 17 अक्टूबर 2026 को ग्राम ढला, थाना भौंती क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
वहीं 11 सितंबर 2026 को फरियादी मनीष राय की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 213/26 के तहत शराब दुकान में तोड़फोड़, आगजनी, मारपीट तथा पुलिस और आबकारी अधिकारियों के शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि करीब 50-60 लोगों ने लाइसेंसी शराब दुकान में घुसकर शराब की पेटियां तोड़ीं, मारपीट की, दुकान में आग लगाई तथा पुलिस और आबकारी अधिकारियों के साथ मारपीट कर शासकीय वाहन में तोड़फोड़ की। उक्त मामले में फरार चल रहे मख्खन नामदेव उर्फ माखन, उम्र 47 वर्ष, एवं बालकिशन उर्फ बल्ले बाल्मीक उर्फ दीपक मेहतर, उम्र 43 वर्ष, दोनों निवासी अमोलपठा, को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वहीं, दीवान सिंह बघेल, उम्र 44 वर्ष, निवासी पारागढ़, ने न्यायालय में समर्पण किया, जिसके बाद उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

दोनों ही मामलों में थाना प्रभारी अमोला उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह सेंगर, अमोलपठा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अंजली सिंह, सहायक उपनिरीक्षक सुखदेवराम भगत, आरक्षक संजीव श्रीवास्तव, रामबीर बघेल, अरुण कुशवाह, नीतेन्द्र सिंह एवं सैनिक जीतेन्द्र कलावत सहित पुलिसकर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments