शिवपुरी में ओबीसी महासभा के ज्ञापन के बाद कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में शामिल हुए शिवपुरी भाजपा विधायक देवेन्द्र जैन को ओबीसी महासभा के लोगो ने रोक लिया और उनसे 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की मांग की, इस दौरान विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार इस मामले में खुद अपने खर्चे पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने जा रही है। जिससे होल्ड हट सके। इस दौरान ओबीसी महासभा के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भमर सिंह धाकड़ की इस मामले में बहस हो गई। भमर सिंह ने विधायक से हाई कोर्ट के डिसीजन को लेकर वार्तालाप में कहा कि में ग्रेजुएड हूं , तब विधायक ने कहा तो में क्या गधा हूं , इसी दौरान भमर सिंह ने विधायक को कह दिया कि हां आप गधे हो। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वारयल हो रहा है।

0 Comments