सोशल मीडिया की ताकत से मिला लापता छात्र कार्तिक भार्गव, परिजनों ने नरवर पुलिस और पत्रकार कमर खान का किया सम्मान

🔍 संपादक - खबर एक्स-रे  / जो दिखे उसके पार 
शिवपुरी जिले के नरवर, धमकन मड़ीखेड़ा डैम निवासी कार्तिक भार्गव बस से नरवर स्कूल पढ़ने आया था, लेकिन जब वह घर वापस नहीं पहुंचा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने नरवर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू कर आसपास के थानों को भी सूचित किया।, पत्रकार कमर खान ने सोशल मीडिया पर बच्चे की तस्वीर साझा कर आमजन से उसे तलाशने में मदद की अपील की।
सूचना के प्रसार के बाद शाम को कार्तिक टेकनपुर स्थित गुरुद्वारे में सुरक्षित मिल गया। एक जागरूक व्यक्ति बच्चे को गुरुद्वारे में सुरक्षित छोड़कर चला गया था।
बच्चे के सकुशल मिलने पर परिजनों ने नरवर थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों और पत्रकार कमर खान का सम्मान किया तथा सभी का आभार व्यक्त किया।
इस घटना ने साबित किया कि समय पर सूचना, पुलिस की तत्परता और सोशल मीडिया के माध्यम से जनसहयोग किसी परिवार की बड़ी चिंता दूर करने में मददगार बन सकते हैं।
नरवर पुलिस, पत्रकार कमर खान और सहयोग करने वाले सभी जागरूक लोगों का सराहनीय प्रयास।
हर नागरिक को जागरूक होना चाहिए सोशल मीडिया पर साथ ही किसी भी घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना देना चाहिए ताकि समय पर समाधान और कार्रवाई में सहयोग बना रहे।

Post a Comment

0 Comments