🔍 संपादक -खबर एक्स-रे /जो दिखे उसके पार - शिवपुरी शहर की विवेकानंद कॉलोनी निवासी पटवारी सुरेश शर्मा के बेटे शिवम शर्मा का शव गुना बायपास के पास एक पुलिया के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना से परिवार में शोक का माहौल है।
परिजनों के अनुसार, शिवम सोलर का काम करते थे। करीब तीन वर्ष पहले उनकी शादी हुई थी। बताया गया है कि शिवम घर से किसी मजदूर को छोड़ने जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन बाद में उनका शव मिलने की सूचना मिली।
शिवम के ससुर पंडित पुरुषोत्तम तिवारी ने शव मिलने की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि यदि यह सड़क दुर्घटना होती तो शव सड़क किनारे या खाई में मिलता, लेकिन शिवम का शव पुलिया के काफी अंदर मिला और बाइक भी खड़ी हुई अवस्था में मिली।
परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर शिवम की मौत की वास्तविक वजह सामने लाने की मांग की है। आखिर शिवम की मौत हादसा है या इसके पीछे कोई अन्य वजह, इसका खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।

0 Comments