शिवपुरी में युवती ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी, परिजन ने अमन जाट पर लगाए गंभीर आरोप।

पुरानी शिवपुरी थाना क्षेत्र में पी एस क्यू लाइन के पास की घटना, आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं
🔍 संपादक - कमर खान, खबर एक्सरे/जो दिखे उसके पार - शिवपुरी शहर के पुरानी शिवपुरी थाना क्षेत्र में पी एस क्यू लाइन के पास एक युवती द्वारा अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। युवती ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान निशा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुरानी शिवपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
*आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस*
पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे की वजह जानने के लिए परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है, ताकि युवती की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हैं पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मामले से जुड़े तथ्यों की स्थिति सामने आ सकेगी।

Post a Comment

0 Comments