मानसिक शांति, शारीरिक स्वास्थ्य और आधुनिक जीवनशैली के तनाव से मुक्ति पाने के लिये जीवन में योग जरुरी - एस पी भुटिया।

🔍 संपादक - कमर खान,  खबर एक्सरे /जो दिखे उसके पार - जिला खेल परिसर शिवपुरी में ओम अत्थानम संस्था द्वारा S.P. के मुख्य आतिथ्य में एक दिवसीय “योग रिट्रीय” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, खेल परिसर के बच्चों द्वारा योग कर जीवन को स्वस्थ बानाने का लिया संकल्प।
शिवपुरी जिला खेल परिसर में पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के मुख्य आथित्य में ओम उत्थानम के सौजन्य से एक दिवसीय योग रिट्रीट कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें खेल परिसर के बच्चों ने योग किया। जीवन में योग मानसिक शांति, शारीरिक स्वास्थ्य और आधुनिक जीवनशैली के तनाव से मुक्ति दिलाने के लिये आवश्यक है। योग को जीवन का हिस्सा बनाने के उद्देश्य से जिला खेल परिसर शिवपुरी में एक दिवसीय योग शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर ओम उत्थानम द्वारा एक विशेष योग रिट्रीट कार्यक्रम के माध्यम से आयोजित किया गया, जिसमें जिला खेल परिसर के बच्चों ने भाग लिया।
शिविर में अनुभवी योग प्रशिक्षकों  के मार्गदर्शन में योग और ध्यान (मेडिटेशन) के आयोजित किया गया। शिविर में प्रतिभागियों को दैनिक जीवन में योग को अपनाने और प्राकृतिक चिकित्सा (नेचरोपैथी) के माध्यम से स्वास्थय को बेहतर बनाने के उपाय बताए गए एवं मानसिक तनाव को कम करने का अभ्यास कराया गया।
शिविर में पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं एवं बताया कि, "आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग रिट्रीट जैसे कार्यक्रम हमारे शरीरिक एवं मानशिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का सबसे अच्छा माध्यम हैं।" समाज को स्वस्थ और तनावमुक्त बनाने के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के योग रिट्रीट और शिविरों का आयोजन निरंतर जारी रखना होगा।

Post a Comment

0 Comments