🔍 संपादक - कमर खान, खबर एक्सरे/जो दिखे उसके पार - शिवपुरी जिले के खनियांधाना में 'सेवा में मेरा योगदान' अभियान के अंतर्गत गत दिनों मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय ऋषिश्वर तथा जिला अंधत्व निवारण अधिकारी डॉ. गिरीश चतुर्वेदी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया।
विकास खंड खनियांधाना के नेत्र चिकित्सा सहायक डॉ. पवन कुमार भरदेलिया द्वारा शासकीय माध्यमिक विद्यालय गरेठा में आयोजित शिविर में विद्यालय के सभी बच्चों का गहनता से नेत्र परीक्षण किया गया। जाँच के दौरान जिन बच्चों में दृष्टि दोष पाया गया, उन सभी को नि:शुल्क चश्मे वितरित किए गए। इसके साथ ही शिविर में आए वरिष्ठ नागरिकों सीनियर सिटीज़न की भी आँखों की जाँच कर उन्हें नि:शुल्क चश्मे प्रदान किए गए।
तत्पश्चात कल्पतरु प्रोजेक्ट इंटरनेशनल लिमिटेड (वाटर सप्लाई स्कीम, गरेठा) में भी शिविर का आयोजन किया गया, जहाँ कार्यरत सीनियर सिटीज़न वर्करों की आँखों की जाँच कर उन्हें भी नि:शुल्क चश्मे वितरित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की इस जनहितैषी पहल की ग्रामीणों एवं कर्मचारियों ने काफी सराहना की और आभार व्यक्त किया।

0 Comments