वन क्षेत्र में रेंजर माधव सिंह सिकरवार है तो कार्यवाही निश्चित
🔍 संपादक - कमर खान, खबर एक्सरे /जो दिखे उसके पार - शिवपुरी वन मंडल के सतनबाड़ा एक बार फिर अवैध गतिविधियों पर निगरानी सख्त और कार्यवाही दिखाई दे रही है वनभूमि पर अवैध गतिविधियों के विरुद्ध वन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में वन परिक्षेत्र सतनवाड़ा की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए वन क्षेत्र में अवैध जुताई करने तथा वनभूमि से पत्थर बोल्डर का अवैध परिवहन करने के मामलों में दो ट्रैक्टर जब्त किए हैं। दोनों मामलों में वन विभाग द्वारा वैधानिक कार्यवाही की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र सतनवाड़ा के रेंजर माधव सिंह सिकरवार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने करईवारा के कक्ष क्रमांक पीएफ-933 में की। यहां वन क्षेत्र में अवैध रूप से जुताई करते हुए लाल रंग का महिंद्रा 265 डीआई ट्रैक्टर मय कल्टीवेटर पकड़ा गया। वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर को जब्त कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की। इस कार्यवाही में लक्ष्मी कुमार यादव, वनरक्षक करईवारा, रामेश्वर धाकड़, वनरक्षक धमकन, पप्पू सोनी, विजय कुशवाह एवं विनोद कुशवाह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं, दूसरी कार्यवाही करते हुए सकलपुर के कक्ष क्रमांक पीएफ-932 में की गई। यहां वनभूमि से वनोपज के रूप में पत्थर बोल्डर का अवैध परिवहन करते हुए लाल रंग का महिंद्रा 575 डीआई ट्रैक्टर मय ट्रॉली पकड़ा गया। वन विभाग की टीम ने उक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की। वन विभाग द्वारा वनभूमि पर अवैध गतिविधियों तथा वन संपदा के अनधिकृत दोहन एवं परिवहन को रोकने के लिए निगरानी रखी जा रही है। विभाग की इन कार्रवाइयों से वन क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई का संदेश दिया गया

0 Comments