बंद रास्ते पर तहसीलदार विजय कुमार त्यागी की कार्रवाई, जेसीबी से हटवाया अतिक्रमण।

कलेक्टर के निर्देश पर हुई कार्रवाई, रास्ता खुलने से किसानों को मिलेगी राहत सर्वे नंबर 365 तक पहुंचने का रास्ता किया बहाल।

🔍 संपादक - खबर एक्स-रे/जो दिखे उसके पार- शिवपुरी जिले की नरवर तहसील के अंतर्गत सरकारी रास्ते पर किए गए अतिक्रमण के चलते लंबे समय से आवागमन की समस्या का सामना कर रहे ग्रामीणों को आखिरकार राहत मिली है। मामले में तहसीलदार विजय कुमार त्यागी ने गंभीरता दिखाते हुए जेसीबी मशीन के माध्यम से नरवर सुल्तानपुर सड़क मार्ग से खेतों के बीच से होकर जाने वाला एक किलोमीटर लंबे बंद रास्ते से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की और रास्ता खुलवाया।
जानकारी के अनुसार ग्राम उरवाहा निवासी भगवान सिंह एवं कमल सिंह द्वारा कलेक्टर कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर शिकायत की गई थी कि उनकी भूमि सर्वे नंबर 365 तक पहुंचने के लिए सर्वे नंबर 364 से होकर शासकीय रास्ता निकलता है। लेकिन उक्त रास्ते पर अनावेदक द्वारा कब्जा कर लिया गया था, जिससे उनकी भूमि तक पहुंचने का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया था।
जनसुनवाई में की गई शिकायत के बाद कलेक्टर अर्पित वर्मा ने मामले को संज्ञान में लेकर समस्या के समाधान हेतु तहसीलदार नरवर को पत्र जारी कर मामले की जांच करने, नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए शासकीय रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर के निर्देशों के बाद तहसीलदार विजय कुमार त्यागी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राजस्व टीम में आर.आई और पटवारी के साथ मौके का निरीक्षण किया और सीमांकन कर आम रास्ते को चिन्हित किया और चूना डालकर  जेसीबी मशीन की मदद से रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को हटवाते हुए पिछले 46 वर्ष से बंद पड़े शासकीय रास्ते को खुलवाया।
तहसीलदार की इस कार्रवाई से रास्ते को लेकर परेशान आवेदकों को राहत मिली है। साथ ही यह कार्रवाई उन लोगों के लिए भी संदेश है, जो सरकारी रास्तों पर कब्जा कर आमजन और किसानों के आवागमन में बाधा उत्पन्न करते हैं।

Post a Comment

0 Comments