आठ साल से फरार स्थाई वारंटी राकेश छारी गिरफ्तार, सीहोर पुलिस ने घर से दबोचा।

प्रकरण क्रमांक 493/2018 में न्यायालय से जारी था स्थाई वारंट, आरोपी को गिरफ्तार कर करैरा न्यायालय में किया पेश

🔍 संपादक - खबर एक्स-रे/ जो दिखे उसके पार-शिवपुरी जिले में फरार आरोपियों एवं स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सीहोर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने वर्ष 2018 के प्रकरण में पिछले आठ वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी राकेश छारी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को फरार स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में एसडीओपी करैरा विनायक शुक्ला के मार्गदर्शन में सीहोर थाना पुलिस ने 12 नवंबर 2026 को कार्रवाई करते हुए प्रकरण क्रमांक 493/2018 में फरार चल रहे स्थाई वारंटी राकेश पुत्र अजब सिंह छारी (46 वर्ष), निवासी ग्राम करनगढ़, थाना सीहोर, जिला शिवपुरी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय करैरा के समक्ष पेश किया। आरोपी आठ वर्षों से पुलिस और न्यायालय की गिरफ्त से बाहर चल रहा था। लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी को पुलिस की अभियान के तहत महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। कार्रवाई में सीहोर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिमन्यु सिंह राजावत, सहायक उपनिरीक्षक नारायण सिंह बंजारा, प्रधान आरक्षक बेताल सिंह गुर्जर, आरक्षक धर्मेन्द्र शर्मा, देवेन्द्र परिहार, हुकुम सिंह, विनोद कुमार, राजकुमार, धर्मेन्द्र कुशवाह, साहिल खान तथा प्रधान आरक्षक चालक राजकमल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments