दिव्यांग खिलाड़ी रविन्द्र गुर्जर फिर हुए सम्मानितपैरा एथलेटिक्स में 1500 मीटर दौड़ में गोल्ड, जैवलिन थ्रो और नेशनल कबड्डी में सिल्वर मेडल जीतकर बढ़ाया गौरव।

🔍 संपादक - कमर खान, खबर एक्सरे/जो दिखे उसके पार - शिवपुरी जिले के नरवर ठाटी ग्राम के दिव्यांग खिलाड़ी रविन्द्र गुर्जर को उनकी खेल उपलब्धियों के लिए एक बार फिर सम्मानित किया गया। 6 अक्टूबर 2026 को अटल बिहारी वाजपेयी दिव्यांग खेल प्रशिक्षण केन्द्र, ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम में Lions Club of Gwalior की ओर से रविन्द्र गुर्जर को सम्मानित किया गया।
शरीर में एक हाथ कमजोर होने के बाद कामयाबी हासिल करने के जुनून ने पहुंचाया उच्च मुकाम पर, रविन्द्र गुर्जर ने पैरा एथलेटिक्स की 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके अलावा उन्होंने जैवलिन थ्रो में रजत पदक तथा नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में भी रजत पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है इससे पहले भी रविन्द्र गुर्जर ने जिला स्तरीय ही नहीं बल्कि प्रदेश और दूसरे राज्यों में भी खेल प्रतियोगिताओं में अपना बेहतर प्रदर्शन कर सम्मान हासिल किया है।
लगातार खेलों में बेहतर प्रदर्शन और पदक जीतने के लिए मिले इस सम्मान को रविन्द्र गुर्जर ने अपने लिए गौरवपूर्ण बताया। उन्होंने सम्मान के लिए Lions Club of Gwalior का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के साथ उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं।रविन्द्र गुर्जर की उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों और खेल प्रेमियों ने भी खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।

Post a Comment

0 Comments