कलेक्टर वर्मा की सख्ती के बाद लोन जमा प्रक्रिया में प्रगति सहकारी बैंक की विभिन्न शाखाओं में ऋणधारकों ने जमा कराई 30 लाख 13 हजार 868 रुपये की बकाया राशि।

🔍 संपादक - खबर एक्स-रे/जो दिखे उसके पार- शिवपुरी कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शिवपुरी की विभिन्न शाखाओं में ऋणधारकों से बकाया ऋण राशि जमा कराने की प्रक्रिया के अंतर्गत उल्लेखनीय प्रगति हुई है। बैंक की शिवपुरी, कोलारस एवं खनियाधाना शाखाओं से संबंधित ऋणधारकों द्वारा कुल 30 लाख 13 हजार 868 रुपये की राशि जमा कराई गई है।
कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार बैंक द्वारा ऋणधारकों को बकाया राशि की जानकारी देते हुए नियमानुसार सूचना-पत्र जारी किए गए तथा निर्धारित समयावधि में ऋण राशि जमा कराने के लिए कहा गया। इसके परिणामस्वरूप ऋणधारकों ने अपनी बकाया राशि बैंक में जमा कराई।
प्रशासनिक सख्ती के पश्चात दिखा असर 
कोलारस शाखा के अंतर्गत मक्खन सिंह (ग्राम डोंगरपुर) द्वारा 51,800 रुपये, भरत सिंह रावत (ग्राम सेसई) द्वारा 70,200 रुपये, अनिल सिंह जादौन (ग्राम बैडारी) द्वारा 1,31,000 रुपये, भूपत सिंह रावत (ग्राम वेंहटा) द्वारा 22,000 रुपये, अशोक शर्मा (ग्राम कूढ़ा) द्वारा 67,000 रुपये, शिशुपाल (ग्राम गणेशखेड़ा) द्वारा 55,800 रुपये, गोवर्धन यादव (ग्राम मानपुर) द्वारा 1,68,090 रुपये, जगदीश सिंह धाकड़ (ग्राम मोहराई) द्वारा 67,700 रुपये, महेंद्र सिंह यादव (ग्राम मोहराई) द्वारा 52,780 रुपये तथा लक्ष्मण सिंह यादव (ग्राम बड़ैरा) द्वारा 11,750 रुपये जमा कराए गए। इस प्रकार कोलारस शाखा में कुल 6,98,120 रुपये की राशि जमा हुई।

इसी प्रकार रामगोपाल (ग्राम खोइया) द्वारा 1,25,959 रुपये, मनीराम (ग्राम दर्रौनी) द्वारा 42,353 रुपये, मोहनलाल (ग्राम भोराना) द्वारा 90,000 रुपये, भरत (ग्राम रातिकिरार) द्वारा 1,32,000 रुपये, उदय सिंह (ग्राम सिंहनिवास) द्वारा 1,79,400 रुपये, शिशुपाल (ग्राम सिंहनिवास) द्वारा 1,32,340 रुपये, लवकुश शर्मा (ग्राम सिकरावदा) द्वारा 79,750 रुपये, देवकीनंदन (ग्राम सिरसौद) द्वारा 24,500 रुपये, भैरो लाल रावत (ग्राम ख्यावदा) द्वारा 66,000 रुपये तथा शिव नारायण सिंह (ग्राम खोइया) द्वारा 1,00,000 रुपये जमा कराए गए।

इसके अतिरिक्त अजय सिंह तोमर (इचौनिया) द्वारा 1,60,000 रुपये, नरेंद्र सिंह तोमर (इचौनिया) द्वारा 1,98,637 रुपये, मोहन सिंह रावत (सतेरिया) द्वारा 4,98,219 रुपये, शिशुपाल रावत (सिंहनिवास) द्वारा 1,32,340 रुपये, उदय सिंह रावत (सिंहनिवास) द्वारा 1,79,400 रुपये, जगदीश सिंह (करोवाह) द्वारा 90,000 रुपये, रघुवीर यादव (बादली) द्वारा 32,860 रुपये तथा त्रिलोक सिंह यादव (कचनारिया) द्वारा 51,990 रुपये की राशि जमा कराई गई।

Post a Comment

0 Comments