नरवर पुलिस की बड़ी कार्रवाई चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

🔍 संपादक -by कमर खान 
 शिवपुरी जिले की नरवर पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए चोरी गया माल बरामद कर भिंड जिले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त ईको कार सहित चांदी के आभूषण और 30 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को शनिवार, 3 अक्टूबर को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
जानकारी के अनुसार 22 सितंबर 2026 को फरियादी दिनेश कुशवाह ने अपने घर में रात के समय चोरी होने की रिपोर्ट नरवर थाने में दर्ज कराई थी। शिकायत पर थाना प्रभारी में अपराध क्रमांक 199/26, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के द्वारा जिले भर में महकमे को संपत्ति संबंधी अपराधों में चोरी गए माल की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को निर्देश सख्त कार्रवाई के निर्देशों के चलते पुलिस लगातार कार्रवाई में जुटी हुई है, इसी क्रम में विवेचना करते हुए नरवर पुलिस टीम ने तीन संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनोद जैन पुत्र मूलचन्द्र जैन, उम्र 35 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 13, जैन मंदिर के पास, मालनपुर,यूनिस खान पुत्र सोराब खान, उम्र 28 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 11, पुरानी मस्जिद के पास, समतानगर, मालनपुर,सद्दाम हुसैन पुत्र सफी मोहम्मद खान, उम्र 25 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 11, पुरानी मस्जिद के पास, समतानगर, मालनपुर, थाना मालनपुर, जिला भिंड। 
आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ईको कार क्रमांक MP 07 ZC 1903 तथा चोरी गया माल बरामद किया। बरामद सामान में एक चांदी की करधौनी, एक जोड़ी चांदी की पायल, दो चांदी की चूड़ियां एवं 30 हजार रुपये नगद शामिल हैं।
वहीं थाना प्रभारी ने बताया पुलिस के मुताबिक चोरी गए माल की शत-प्रतिशत बरामदगी के बाद तीनों आरोपियों को 3 अक्टूबर 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह भदौरिया, उपनिरीक्षक राधाकृष्ण बंजारा, प्रधान आरक्षक 874 प्रभजोत सिंह, आरक्षक 400 परिमाल सिंह, 815 माधौ सिंह, 18 पवन पुरी, 952 गौरव जाट, 426 नरेंद्र मौर्य, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र जाट (सायबर सेल शिवपुरी), आरक्षक विकास एवं आरक्षक दामोदर (सायबर सेल शिवपुरी) की अहम भूमिका रही।
पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी के मामले में केवल आरोपियों तक पहुंच नहीं बनाई गई, बल्कि चोरी गया मसरुका भी पूरी तरह बरामद किया गया।

Post a Comment

0 Comments