🔍 संपादक - कमर खान, खबर एक्सरे /जो दिखे उसके पार - शिवपुरी जिले के नरवर में शुभ अवसर पर नगर परिषद नरवर द्वारा शहर की वर्षों से एक अंधेरी सड़क को रोशनी से जगमग कर किया गया। नरवर-करैरा रोड पर चुंगी नाके से बालकदास आश्रम कॉलोनी के आगे तक वार्ड क्रमांक 8 और 9 के संयुक्त क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट चालू की गईं। लंबे समय से अंधेरे में रहने वाले इस मार्ग पर रोशनी होने से स्थानीय रहवासियों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
स्ट्रीट लाइट चालू होने पर कॉलोनीवासियों ने उत्साहपूर्वक वार्ड पार्षदों का माला पहनाकर और तिलक लगाकर स्वागत किया। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष पदमा संदीप माहेश्वरी तथा वार्ड पार्षद मुलायम सिंह कुशवाह और शंकरलाल रजक के प्रति वार्डवासियों ने आभार व्यक्त किया गया।
स्थानीय रहवासियों ने सड़क पर रोशनी की व्यवस्था को राहत देने वाला कदम बताया। स्ट्रीट लाइट चालू होने से रात के समय आवागमन में सुविधा मिलेगी और अंधेरे के कारण होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलने की उम्मीद है।
नवरात्रि के अवसर पर सड़क को रोशन करने की इस पहल से कॉलोनीवासियों में उत्साह नजर आया। नगर परिषद की इस व्यवस्था को क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

0 Comments