भदैया कुंड पर पत्नी और उसके दोस्त को बेल्टों से पीटा, वीडियो वायरल पति गिरफ्तार।

🔍 संपादक - खबर एक्स-रे/जो दिखे उसके पार - 
शिवपुरी के धार्मिक पर्यटन स्थल भदैया कुंड पर मंगलवार दोपहर मारपीट का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर एक महिला और उसके दोस्त की बेल्टों से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को फिजिकल थाने ले गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति गोविंद के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, पूजा नाम की महिला मंगलवार को अपने दोस्त के साथ भदैया कुंड घूमने पहुंची थी। इसी दौरान वहां उसका पति गोविंद मिल गया। पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखकर गोविंद नाराज हो गया। इसके बाद उसने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर पूजा के दोस्त के पैर बांध दिए और दोनों के साथ बेल्टों से मारपीट शुरू कर दी। वायरल वीडियो में दो युवक महिला और एक युवक को बेल्टों से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं।
बताया गया है कि पूजा और गोविंद के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद से महिला कुछ दिनों से अपने मायके में रह रही थी। मंगलवार को भदैया कुंड पर दोनों का आमना-सामना होने के बाद विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई।

फिजिकल थाना प्रभारी अवनीश सिंह राठौड़ ने बताया कि महिला की शिकायत पर गोविंद के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। साथ ही शांति भंग करने के मामले में बुधवार को उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही

Post a Comment

0 Comments