नरौआ गौशाला में मृत गोवंश, अंदर बदहाल इंतजाम जिम्मेदारों की निगरानी पर उठे सवाल।

🔍 संपादक - खबर एक्स-रे/जो दिखे उसके पार - 
शिवपुरी जिले में नरवर जनपद क्षेत्र में नरौआ गौशाला से तस्वीरें आईं सामने, गोवंश की देखभाल और व्यवस्थाओं में पलीता लगाता सिस्टम,  गोवंश के संरक्षण और उनकी बेहतर देखभाल के लिए संचालित गौशालाओं की व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। 
मध्यप्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव प्रदेश में गौवंश की देखभाल और संचालित गौशालाओं में व्यवस्थाओं को लेकर एक वर्ष में लाखों रुपए रुपए समूहों और पंचायतों को मुहैया करा रही है। और शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा ने भी कई बार गौशाला में व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के लिए गौवंश की सुरक्षा पर निर्देश दिए हैं। लेकिन इन सारे निर्देशों का जिम्मेदारों पर कोई असर नहीं हो रहा। तस्वीर में ग्राम पंचायत की गौशाला का भवन और परिसर में मौजूद गोवंश, खाली दिखाई दे रही नांद में पानी नहीं परिसर के अंदर पड़ा एक मृत पशु नजर आ रहा है। जब कि यह गौशाला पंचायत कार्यालय के देखरेख में संचालित है। इन दृश्यों ने गौशाला में गोवंश की देखभाल और व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
गौशाला परिसर में कई गोवंश जमीन पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। लेकिन भोजन के अभाव में कमजोर हो कर बीमारी ओर भूख से प्राण त्याग रहे हैं। वहीं, पशुओं के लिए बनाई गई नांद में पर्याप्त चारा-पानी दिखाई नहीं देता। परिसर में साफ-सफाई की स्थिति भी जांच की मांग करती है।
 गौशाला परिसर में एक मृत गौवंश दूसरा टीन शेड के अंदर मृत अवस्था में तीसरा गौशाला के बाहर झाड़ियों के पास मृत गौवंश पड़ा दिखाई देना भी गंभीर चिंता का विषय है। और व्यवस्थाओं की सच्चाई उजागर कर रहा है आखिर शासन लाखों रुपए की राशि स्वीकृत कर संचालकों को मुहैया करा रहा है तो व्यवस्थाओं पर खर्च ना करते हुए प्राप्त राशि का 
उपयोग किस तरह से किया जा रहा है यह जांच का विषय है।
गोवंश के संरक्षण की जिम्मेदारी किसकी।
गौशालाओं का उद्देश्य निराश्रित गोवंश को सुरक्षित आश्रय, पर्याप्त चारा-पानी और आवश्यक पशु चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। ऐसे में सवाल उठता है कि संबंधित गौशाला में गोवंश की नियमित देखभाल कौन कर रहा है। पशुओं के लिए चारे-पानी की क्या व्यवस्था है। बीमार पशुओं के उपचार और मृत पशुओं के नियमानुसार निस्तारण की जिम्मेदारी कौन निभा रहा है।

Post a Comment

0 Comments