🔍 संपादक - खबर एक्स- रे/जो दिखे उसके पार - शीतला माता मंदिर के सामने हादसे के बाद ट्रक से कूदकर फरार होने का आरोप, झांसी रोड थाना पुलिस की कार्रवाई
ग्वालियर स्थित शीतला माता मंदिर के सामने श्रद्धालुओं को ट्रक से कुचलने के दर्दनाक हादसे में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। झांसी रोड थाना पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए ट्रक मालिक और चालक को राजस्थान के धौलपुर से गिरफ्तार किया है। घटना के बाद दोनों के ट्रक से कूदकर फरार होने की जानकारी सामने आई है।
*दोनों आरोपियों को ग्वालियर लाया गया*
मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ट्रक मालिक मोहित सिंह और ट्रक चालक दिलबाग सिंह के रूप में बताई गई है। पुलिस टीम दोनों को धौलपुर से पकड़ने के बाद सड़क मार्ग से ग्वालियर ला रही है।
*हादसों के कारणों की जांच तेज*
शीतला माता मंदिर के सामने हुए इस हादसे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के प्रभावित होने की जानकारी सामने आई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर फरार आरोपियों की तलाश की थी। अब दोनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उनसे पूछताछ कर हादसे से जुड़े घटनाक्रम और दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाएगी।
फिलहाल पुलिस की पूछताछ और जांच के बाद ही हादसे की परिस्थितियों को लेकर अधिक स्पष्ट जानकारी सामने आएगी। अब सवाल क्या जिम्मेदार लोगों पर होगी कार्यवाही।

0 Comments