यातायात पुलिस की सख्ती नो एंट्री में घुसे 5 भारी वाहनों पर 5-5हजार का जुर्माना दो दिन में 11 वाहनों पर कार्रवाई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात पुलिस सक्रीय 

🔍 संपादक - खबर एक्स-रे/जो दिखे उसके पार- शिवपुरी शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और नो एंट्री के नियमों का उल्लंघन करने वाले भारी वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार 4 नवंबर को यातायात पुलिस ने नो एंट्री क्षेत्र में प्रवेश करने वाले पांच भारी वाहनों को पकड़कर उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की। प्रत्येक वाहन पर 5-5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इस तरह एक दिन में कुल 25 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई की गई।
वहीं पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर त्योहारों के दौरान बाजारों और शहर के प्रमुख मार्गों पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं सीएसपी सचिन कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी यातायात रक्षित निरीक्षक रणवीर यादव के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने कार्रवाई की। पकड़े गए पांचों भारी वाहनों को जब्त कर यातायात थाने भेजा गया, जहां प्रत्येक वाहन के विरुद्ध 5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई अथवा न्यायालयीन कार्रवाई की गई।
यातायात पुलिस के अनुसार नो एंट्री का उल्लंघन करने वाले भारी वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत पिछले दो दिनों में कुल 11 भारी वाहनों पर कार्रवाई की जा चुकी है। आगे भी निगरानी तेज कर सख्ती की जायगी।

यातायात नियमों का पालन कितना होगा सुनिश्चित
नो एंट्री में भारी वाहनों का प्रवेश शहर की यातायात व्यवस्था के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद यह सवाल भी महत्वपूर्ण है कि भारी वाहन चालकों द्वारा नियमों का उल्लंघन कब तक जारी रहेगा। क्या नियमित निगरानी और सख्ती से नो एंट्री के नियमों का पालन सुनिश्चित हो पाएगा या फिर कार्रवाई केवल चालानी अभियान तक ही सीमित रह जाएगी।

Post a Comment

0 Comments