ससुराल में मारपीट और प्रताड़ना का लगाया आरोप, एसपी ने तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया
🔍 संपादक - खबर एक्स-रे/ जो दिखे उसके पार- शिवपुरी पुलिस कंट्रोल रूम में मंगलवार को आयोजित एसपी जनसुनवाई में उस समय हड़कंप मच गया, जब माही रावत नाम की महिला हाथ में सुसाइड नोट लेकर पहुंची और एसपी को जहर खाने की बात बताई। महिला की बात सुनते ही एसपी ने तत्काल उसे जिला अस्पताल भिजवाकर उपचार शुरू कराया।
महिला दतिया की रहने वाली है और उसकी शादी नरवर थाना क्षेत्र के मगरौनी के खिरिया गांव में हुई है। उसने पति, देवर-देवरानी सहित ससुराल पक्ष के 10 से 12 लोगों पर मारपीट और प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि नरवर थाने में शिकायत के बावजूद उसे न्याय नहीं मिला।
नरवर थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह का कहना है कि महिला की शिकायत पर 6 तारीख को ही एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
वहीं शिवपुरी पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भुटिया का कहना है कि आज मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम में महिला आई थी और एक आवेदन हाथ में था उसने कहा मैने जहर का सेवन किया है इतना सुनते ही हमने उसे चिकित्सालय भेजा और ईलाज शुरू किया बाकी जिस मामले को लेकर आई थी उस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

0 Comments